बिहार में जेडीयू नेता सूर्यदेव सिंह ने जमीन विवाद में मारी गोली, दो बच्चों की मौत
बिहार में जेडीयू के पूर्व विधायक और नेता सूर्यदेव सिंह को दो बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूर्यदेव सिंह पर जमीन विवाद में चार बच्चों सहित पांच लोगों को गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूर्यदेव सिंह पर आरोप है कि रोहतास के बिक्रमगंज में जमीन विवाद में उन्होंने चार बच्चों समेत पांच लोगों पर गोली चला दी। जिसमें एक युवक शामिल था। गोलीबारी की इस घटना के बाद गांव में हंगामा मच गया। जेडीयू नेता को लोगों ने उनके घर पर घेर लिया। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।