देश

केरल: जहरीले खाने से CRPF के 400 जवानों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हो रहा इलाज

केरल के पल्लीपुरम में भोजन विषाक्तता की वजह से  के कम से कम 400 CRPF (Central Reserve Police Force) जवान बीमार हो गए है।  उन्हेंशहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खाने के बाद पेट में तकलीफ और उल्टी की शिकायत आने के बाद उन्हें अस्पतालों में लाया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार की है। जवानों को खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गए।  शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि जवानों की हालात फिशकरी खाने के बाद से ही बिगड़ी।

109 जवानों को भोजन विषाक्तता की शिकायत के बाद त्रिवेन्द्रम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जवानों को निगरानी में रखा गया है। अस्पताल ने बताया कि 109जवानों में से  51 को भर्ती किया गया है। सभी जवान खतरे से बाहर हैं। CRPF ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं।

बताया जाता है कि इन जवानों की उम्र करीब 20 से 30 साल के बीच है। इन लोगों को यहां स्थित पल्लीपुरम के CRPF कैंप से लाया गया था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रीकेके शैलजा ने आज राज अस्पताल जा कर बीमार हुए जवानों का हालचाल पूछा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!