गोपालगंज

गोपालगंज के भोरे में दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 55 वर्षीय अधेड़ पर लगा आरोप

गोपालगंजो जिला के भोरे थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ एक अधेड द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सूचना के बाद महिला थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन दर्ज कर ली। वहीं दोनों मासूम पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस आरोपित अधेड़ को गिरफ्तार करने की फिराक में लगी हुई है।

बता दें कि भोरे थाना क्षेत्र के बैरौना गांव निवासी दो अबोध बच्चियां जिनकी उम्र महज 7 व 8 वर्ष है। उनके साथ गांव के ही एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गया। सूचना के बाद महिला थानाध्यक्ष ने तुरंत आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया। इसके बाद दोनों मासूम का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया। महिला थान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म हुआ है कि नहीं इसकी पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस आरोपित अधेड़ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!