खुशखबरीः पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी गिरावट, आज रात से लागू नई कीमत
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आई है। खबर के मुताबिक पेट्रोल के दाम में 3.77 प्रति लीटर के कम हुए हैं, जबकि डीजल में 2.91 प्रति लीटर कम हुए हैं। आज रात से ये कीमत लागू हो जाएगी। पेट्रोल-डीजल के दामों में इतनी बढ़ी गिरावट हर किसी के लिए अच्छी खबर है। हालांकि केंद्र सरकार ने साल की शुरुआत में सभी की झेब को झोर का झटका दिया था। 15 जनवरी की आधी रात से डीजल की कीमतों में एक रुपए तीन पैसे और पेट्रोल में 42 पैसे महंगी की थी। गौरतलब है कि बीते साल के दिसबंर माह में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होती रही। दिसंबर में पेट्रोल के दाम 2.21 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे जबकि डीज़ल के दाम में 1.79 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। बढ़ी हुई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू होंगी। न्यूज चैनल्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी मिली है। इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.26 रुपए और डीजल के मूल्य में 1.78 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की योजना टाल दी थी। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बाजार पर निर्भर है। इसी के आधार पर कीमतें बढ़ती और घटती हैं। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और घटने पर कीमत निर्भर करती है। हालांकि कीमत कितनी बढ़ेगी, यह कंपनियां तय करती हैं।
इससे पहले 16 अक्टूबर में भी यातायात उपभोक्ताओं की जेब ढीली हुई थी। क्योंकि अब फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। डीलर कमीशन बढ़ने से पेट्रोल का दाम आज 14 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया था। इसके अलावा डीजल भी 10 पैसे लीटर महंगा हुआ था। 1 अक्तूबर को भी पेट्रोल कीमतों में 37 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। उस दिन डीजल के दाम आठ पैसे लीटर कम किये गये थे। इंडियन आॅयल कारपोरेशन ने कीमत वृद्धि की घोषणा करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में भी डीजल कमीशन में बदलाव की वजह से पेट्रोल, डीजल कीमतों में संशोधन होगा।