गोपालगंज

गोपालगंज में आज सुबह प्रभातफेरी निकाल कर बिहार दिवस की हुई शुरुआत

22 मार्च को सुबह प्रभात फेरी निकालकर गोपालगंज जिले में बिहार दिवस समारोह की शुरुआत की गई। जिला के कई स्कूली बच्चों ने इस प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। इस प्रभात फेरी में जिला के अलग-अलग स्कूलों द्वारा अपने अपने स्कूल से प्रभात फेरी निकाल शहर के अलग अलग रास्तो से गुज़रते हुए  मिन्ज स्टेडियम एक एकत्रित हुए।

वहीं, समाप्ति समय रात 9 बजे तक मुशायरा का आयोजन होगा। बिहार दिवस के भव्य आयोजन के लिए प्रशासनिक तैयारियां मंगलवार की शाम ही पूरी हो गई थी। डीएम राहुल कुमार के आदेशानुसार, बिहार दिवस पर बुधवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। डीएम एसडीओ पूर्वी कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों को रोशनी से नहाने के लिए छोटे-छोटे बल्बों की लड़ियां लगाई गई हैं।

गोपालगंज जिला में बिहार दिवस पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम

  • सुबह 7 बजे समाहरणालय से प्रभात फेरी।
  • सुबह 10 बजे समाहरणालय में रंगोली एवं वाल पेंटिंग कार्यक्रम।
  • सुबह 12 बजे मिन्ज स्टेडियम में महिला क्रिकेट।
  • शाम 6 बजे समाहरणालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
  • शाम 7 बजे से अम्बेडकर भवन में मुशायरा का आयोजन हुवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!