शिवहर

शिवहर में रेल लाईन परियोजना का निर्माण अवधि सुनिश्चित नही

बापूधाम मोतिहारी सीतामढ़ी भाया शिवहर रेल लाईन परियोजना का निर्माण अवधि अभी सुनिश्चित नही हैं | ये एक आरटीआई के जवाब मे रेल मंत्रालय भारत सरकार का कहा है | दरअसल संघर्षशील युवा अधिकार मंच के सदस्य तथा आरटीआई कार्यक्रता मुकुन्द प्रकाश मिश्र ने आरटीआई के द्वारा लोक सूचना पदाधिकारी भारत सरकार से पूछा था कि बिहार राज्य के स्वीकृत बापूधाम मोतिहारी सीतीमढ़ी भाया शिवहर रेल लाईन के निर्माण पर कितना लागत खर्च का प्राक्लन हैं | अब जक कितनी राशि आवंटित कि गई हैं | कितना खर्च हुआ हैं | प्रगति की स्थिती क्या हैं | निर्माण कब तक पूरा होना हैं |

इसके जवाब मे बताया गया हैं | मेतिहारी सितामढ़ी भाया शिवहर रेल लाइन परियोजना मे फाईनल सर्वे लोकेशन पूरा कर लिया गया हैं | भूमि अधिग्रहण नही होने की वजह से परियोजना का विकास रूका हुआ हैं | अभी 926.09 करोड़ का विस्तृत प्राकल्न इस परियोजना के लिए प्रापित हुआ हैं | जो अभी विचाराधीन हैं | अभी तक इस परियोजना में 24 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं | और वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 100करोड़ का आवंटन किया गया हैं | परियोजना का निर्माण अवधि अभी सुनिश्चित नही हैं | जैसा की मालूम हो कि यूपीए 1 की सरकार मे तत्कालिन रेल मंत्री ने जब बापूधाम मोतिहारी सीतामढ़ी भाया शिवहर रेलवे लाईन की घोषणा किया था तो पूरे जिले मे खुशी की लहर दौर गया था| लेकिन लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री पद से हटने के बाद इस परियोजना को ठंडे वस्ते मे डाल दिया गया | उसके बाद से ही इस परियोजना की चर्चा भी बंद हो गया | वर्तमान स्थिती ये है कि कार्य कई बर्षो से यथावत रहने के कारण शिवहर के लोगो का रेल से सफर करने का सपना निकट भविष्य मे तो साकार होता नही दिख रहा है |

किसी जगह के तेज विकाश के लिए वहाँ का यातायात साधन सरल सुगम और सुगम रहना अत्यंत आवश्यक है | यातायात साधन ठीक न होने के कारण शिवहर छोटा जिला होने के बाबजूद विकाश से कोशो दूर है | यहाँ के लोगो को ट्रेन पकड़ने के लिए 25 कि मी दूर सीतामढ़ी या 55 कि मी दूर मुजफ्फरपुर जाना होता है |
जागी उम्मीद……

इधर शिवहर के सांसद और केन्द्र की सरकार एक ही पार्टी की रहने से लोगो मे रेल आने की उम्मीद जागी है इतना ही नही हाल के दिनो मे बहुत से सामाजिक संगठन जिसमे मुख्य रूप से संघर्षशील युवा अधिकार मंच ने रेस 4 रेल तथा शिवहर जनजागरण मंच मेल फाँर रेल ने रेल के लिए आंदोलन शुरू किया हुआ हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!