देश

किसानों ने सुनी गरीबों की बात, किया रिकॉर्ड उत्पादन – ‘मन की बात’ में बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 29वीं बार रेडियो पर ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। इससे पहले मोदी 29 जनवरी को ‘मन की बात’ के जरिए देश की जनता से रुबरू हुए थे। पीएम के कार्यक्रम का यह प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर प्रसारित किया गया। पीएम मोदी ने आज के कार्यक्रम में इसरो की उपलब्धि को सराहते हुए कहा कि इससे देश का सर ऊंचा हुआ है। इसरों ने सैटेलाइट से विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इससे किसानों को मदद मिलेगी।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ये की मुख्य बातें-

  • महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटियों के प्रति सोच बदल रही है। बेटी बचाओ एक जानांदोलन बना।
  • तमिलनाडु में बाल विवाह रोकने का काम हुआ।
  • स्वच्छता और शौचालय को लेकर अवरोध तोड़ें।
  • आईएएस अधिकारी ने टॉयलेट पिट साफ किया।
  • ब्लाइंट टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने चैंपियन बनकर गौरव बढ़ाया।
  • दिव्यांग सामर्थ्यवान,दृढ़-निश्चयी, साहसिक और संकल्पवान होते हैं।
  • किसानों की मेहनत से इस साल रिकॉर्ड अन्न उत्पादन हुआ ।
  • इस साल लगभग 2 हजार 700 लाख टन से ज्यादा खाद्यान्न पैदा हुआ।
  • किसान परंपरागत फसलों के साथ दालों की भी खेती करें।
  • 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म-जयंती का पर्व है।
  • बाबा साहेब को याद करते हुए लोगों को BHIM ऐप डाउनलोड करना सिखाएं।
  • भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ रहा है।
  • भारत ने रक्षा के क्षेत्र में बैलिस्टिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • इस मिसाइल ने ट्रायल के दौरान जमीन से 100 कि.मी. की ऊंचाई पर दुश्मन की .मिसाइल को ढेर किया।
  • बैलिस्टिक मिसाइल से 2000 कि.मी. दूर से भी दुश्मन की मिसाइल को आसमान में नष्ट कर देगी।
  • 15 फरवरी को भारत के इतिहास का गौरवपूर्ण दिन रहा। क्योंकि हमारे वैज्ञानिकों ने विश्व के सामने भारत का सर गर्व से ऊंचा किया । इसरो ने कई अभूतपूर्व     मिशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। मंगलयान भेजने के बाद पिछले दिनों इसरो ने विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • इसरो ने मेगा मिशन के ज़रिये एक साथ विभिन्न देशों के 104 सैटेलाइट अन्तरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किए।
  • वसन्त पंचमी, महाशिवरात्रि और होली का त्योहार इंसान के जीवन में खुशियों के .रंग डालता है।
  • सर्दी का मौसम अब जाने को है, वसंत के मौसम ने हम सबके जीवन में दस्तक दे दी है।

पिछली बार छात्रों से की थी अपील

पीएम मोदी ने मन की बात में छात्रों को संबोधित किया था। जिसमें पीएम मे कहा था कि छात्र परीक्षा को जीवन-मरण ने छात्रों को संभोधित किया था। साथ ही मोदी ने ये कहा था कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पूरे घर मोहल्ले में डर और तनाव का महौल होता है। उन्होंने सलाह दी थी की परीक्षा को त्योहार की तरह मनाइए,इससे प्लेजर लीजिए, प्रेशर नहीं। पीएम ने बच्चों के माता-पिता से कहा था कि वह परीक्षा के दिनों को उत्सव की तरह मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!