मनोरंजन

फिल्मफेयर के अवॉर्ड्स की घोषणा, दंगल ने मचाई धूम

सिल्वर स्क्रीन के सबसे नामी अवार्ड्स फिल्मफेयर की घोषणा हो गई हैं। 62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2017 शो को शाहरुख खान, करण जौहर और कपिल शर्मा ने होस्ट किया। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म दंगल का डंका बजा। फिल्म दंगल को बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म जैसे पुरस्कार मिले।

आमिर खान को दंगल में महावीर फोगट का किरदार निभाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं फिल्म उड़ता पंजाब में खूब तारीफें लूटने वाली आलिया भट्ट को बेस्ट ऐक्टर फीमेल का खिताब मिला। दंगल के लिए ही नितेश तिवारी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी दंगल के ही खाते में गया हैं।

क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्टर मेल – मनोज बाजपेयी (अलीगढ़) और शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब)

क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्टर फीमेल – सोनम कपूर (नीरजा)

क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म – नीरजा

बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर मेल – ऋषि कपूर (कपूर एंड सन्स)

बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर फीमेल – शबाना आजमी(नीरजा)

शॉर्ट फिल्म बेस्ट ऐक्टर मेल – मनोज बाजपेयी (तांडव)

शॉर्ट फिल्म बेस्ट ऐक्टर फीमेल – तिस्का चोपड़ा (चटनी)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – अश्विनी अय्यर तिवारी (निल बट्टे सन्नाटा)

बेस्ट मेल डेब्यू – दिलजीत (उड़ता पंजाब)

बेस्ट फीमेल डेब्यू – रितिका सिंह (साला खड़ूस)

बेस्ट डायलॉग – रितेश शाह (पिंक)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड – प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)

सर्वश्रेष्ठ गीतकार – अमिताभ भट्टाचार्य (चन्ना मेरेया)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल – अरिजीत सिंह (ऐ दिल है मुश्किल- ऐ दिल है मुश्किल)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल – नेहा भसीन (जग घुमया-सुलतान)

बेस्ट कोरियोग्राफी – आदिल शेख (कपूर ऐंड संस – लड़की ब्यूटीफुल)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – मितेश मीरचंदानी (नीरजा)

बेस्ट ऐक्शन – श्याम कौशल (दंगल)

बेस्ट कॉस्ट्यूम – पायल सलूजा (उड़ता पंजाब)

बेस्ट एडिटिंग – मोनिशा आर बलदावा (नीरजा)

आरडी बर्मन अवार्ड फॉर न्यू म्यूजिक टैलेंट – अमित मिश्रा (बुलैया – ऐ दिल है मुश्किल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!