महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और T20 की कप्तानी छोड़ी
महेंद्र सिंह धोनी ने वन-डे और टी-20 की कप्तानी छोड़ दी है। लेकिन, धोनी क्रिकेट खेलते रहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इसी महीने होने वाली वन-डे और टी-20 सीरीज में धोनी खेलेंगे, लेकिन कप्तान नहीं रहेंगे। बीसीसीआई ने ट्वीट कर धोनी के कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है। हालांकि, वह एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते रहेंगे। धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।
धोनी ने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी। उनकी लीडरशिप में टीम इंडिया ने नई ऊंचाइयों को छुआ और उनके अचीवमेंट दशकों तक इंडियन क्रिकेट में याद किए जाएंगे।