बिहार

बिहार के हर जिले में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, नीतीश कुमार का एलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने निश्चय यात्रा के दौरान चेतना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है और राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की सरकार की योजना है।

अपनी निश्चय यात्रा के छठे चरण में मुख्यमंत्री अपने गृह जिला नालंदा, लखीसराय और शेखपुरा जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने ‘चेतना सभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के विकास के लिए उनको तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाना जरूरी है। महिलाओं के लिए राज्य के प्रत्येक अनुमंडल मुख्यालय में पॉलिटेक्निक कॉलेज और एएनएम (सहायक नर्सिग मिडवाइफरी) स्कूल खोले जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘राज्य के प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की योजना है। साथ ही राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज भी खोले जाएंगे।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। मानव संसाधन के बेहतर इस्तेमाल के लिए सरकार उन तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद राज्य के लोगों की मानसिकता बदली है। आज बिहार में शराबबंदी की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!